पहली नज़र, कांगड़ा

प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने परिवार के साथ पहुंचकर जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में माथा टेका व पूजा अर्चना की! राज्यपाल माता चामुंडा देवी मंदिर में माथा देखने के बाद सीधे शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी प. राम प्रसाद शर्मा ने उन्हें मंदिर में पूजाा अर्चना के साथ-साथ प्रक्रिमा करवाई व मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। एसडीएम काँगड़ा अभिषेक वर्मा व मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने उन्हें माता वज्रेश्वरी देवी की फ़ोटो भेंट की। राज्यपाल ने प्रदेश वासियो को नववर्ष की शुभकामनाएं दी व वज्रेश्वरी देवी से प्राथना की कि जल्द से जल्द देश कोविड के कहर से बाहर निकले ओर देश व प्रदेश उन्नति की ओर अगसर हो। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों की खुशहाली और प्रदेश की उन्नति के लिए कामना भी की। इस मौका पर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा, उमेश शर्मा, एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, एसएचओ कांगड़ा भरत भूषण व अन्य लोग उपस्थित थे!